संतोष नेगी/ चमोली जिले में वर्षा के साथ बर्फवारी हो है। वहीं पोखरी ब्लाक के नौली,नैल, सिदेली, कूलेन्डू कलसिर, तौडजी, गांवों में बर्फवारी के चलते शीतलहर चल रही है। जिससे लोगों घरों में ही दुबके हुए है। चमोली जिले में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी थी। जिसके चलते तड़के ही वर्षा के साथ बर्फवारी शुरू हो गई थी। बर्फवारी व वर्षा के कारण पूरा जिला शीत लहर की चपेट में आ गया है। कडाके की ठंड के चलते नगर पंचायत ने भी कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। जिससे लोग ठंड से बच सके। पोखरी के आसपास की पहाडियों ने भी बर्फ की सफेद चादर औढ़ ली है इधर तुंगनाथ, चुला खरक,बदरीनाथ, हेमकुंड, घांघरिया के साथ ही चोपता, नंदादेवी, त्रिशुली पर्वत माला भी बर्फ से लबालब हो गई है।