जामताड़ा- साइबर पुलिस ने एक साईबर अपराधी गफ्फार को किया गिरफ्तार,उसका बेटा भागने में रहा सफल।

जामताड़ा- साइबर पुलिस ने एक साईबर अपराधी गफ्फार को किया गिरफ्तार,उसका बेटा भागने में रहा सफल।

जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबाहल गांव में साइबर अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गई। जिसमें गफ्फार अंसारी उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, वही उसका बेटा सरफराज अंसारी भागने में सफल रहा ।बता दें कि पिता और पुत्र दोनों मिलकर साइबर क्राइम बहुत दिनों से कर रहे थे ।इन दोनों के विरुद्ध में जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 69 /2022 दर्ज किया गया है। इनके पास पुलिस ने 3 मोबाइल, 5 सिम कार्ड बरामद की है ।मेडिकल जांच के उपरांत गफ्फार अंसारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उक्त विषय की जानकारी जामताड़ा थाने के इंस्पेक्टर सह प्रभारी अजय कुमार पंजिकार ने दी है।