सफलता और धन प्राप्त करने के लिए शुक्रवार के दिन लौंग और इलायची से करें यह उपाय | #jyotishupay #astro शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें और पूजा के वक्त एक लाल कपड़े में हरी इलायची और लौंग रखकर मां को अर्पित करें फिर उसी कपड़े को बंद कर तिजोरी में रख दे। इस उपाय से कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। इलायची महालक्ष्मी को अति प्रिय है इसीलिए इलायची से धन प्राप्त होता है। यदि किसी जातक का शुक्र मजबूत है तो सुख, वैभव, और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। तो कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए किसी एक बर्तन में पानी ले लीजिए उसमें दो इलायची डाल ले उसके बाद उस पानी को आधा होने तक उबाल कर उसी पानी को अपने नहाने वाले पानी में मिलाकर स्नान करें। इस उपाय से आपका शुक्र ग्रह मजबूत होगा। यदि नौकरी में, व्यवसाय में मुश्किलें आ रही है, और बहुत प्रयास के बाद सफलता नहीं मिल रही है तो मिश्री और दो छोटी इलायची के दाने लेकर किसी भी शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दबा दे और पीपल के सामने अपनी कामयाबी के लिए प्रार्थना करें। यह उपाय बहुत असरदार है और बहुत लोगों के काम आया है| इस उपाय से आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कार्य क्षेत्र में सफलता पाने के लिए मंगलवार के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर सरसों के तेल से दीपक जलाएं और उसी दीपक में दो लौंग डाल दे उसके बाद वहीं पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को अपनी समस्या बताएं। इस उपाय से आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने लगेगी।