जब अजय देवगन ने रवीना से कहा था, 'तुम्हें पागलों के डॉक्टर की जरूरत है'

जब अजय देवगन ने रवीना से कहा था, 'तुम्हें पागलों के डॉक्टर की जरूरत है'

अजय देवगन अपने फिल्मी करियर में करीब 100 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। अब वो फिल्मों में एक्टिंग के अलावा निर्देशक और प्रोड्यूसर भी बन गए हैं। अजय देवगन के अपने करियर की शुरुआत 1990 में फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी। इस फिल्म के लिए अजय देवगन को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। तब से अब तक अजय देवगन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है।अजय देवगन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अब वो काजोल और अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब अजय देवगन के खूब अफेयर के चर्चे रहते थे। जिस हीरोइन के साथ वो काम कर लेते थे वो उन पर फिदा हो जाती थीं। इन्हीं में से एक हीरोइन रवीना टंडन भी थीं।अजय देवगन और रवीना टंडन की इस लव स्टोरी पर किसी का ध्यान नहीं गया होगा। ये बात उस समय की है जब अजय ने रवीना के साथ फिल्म दिलवाले में काम किया था। रवीना अजय के प्यार में पागल थीं। दोनों के अफेयर की खबरें अक्सर मैगजीन और अखबारों में छपा करती थीं। उसी समय अजय करिश्मा कपूर के साथ फिल्म 'जिगर' की शूटिंग कर रहे थे।तब अजय ने रवीना को छोड़ करिश्मा का हाथ थाम लिया। ये सब देखकर रवीना डिप्रेशन में चली गई थीं। यहां तक कि उन्होंने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी। तब अजय देवगन ने एक बयान में कहा था कि रवीना टंडन का सुसाइड अटेंप्ट केवल पब्लिसिटी का बहाना था। वो बस थोड़ा लाइमलाइट में आना चाहती हैं। वहीं रवीना का कहना था कि अजय ने उन्हें लव लेटर लिखे थे और अब वो उन्हें धोखा दे रहे हैं। तब अजय ने कहा था कि रवीना को पागलों के डॉक्टर की जरूरत है। ना वो कभी मेरी दोस्त थी और ना ही मैंने कभी उससे प्यार किया है। ये सब वो इमैजिन कर रही हैं। अजय ने ये भी कहा था कि रवीना मेरे नाम से खुद को खत लिखती हैं।