#Pratapgarh-राजा भैया पर बरसे अखिलेश यादव, जानें कुंडा की रैली में क्या कुछ कहा

#Pratapgarh-राजा भैया पर बरसे अखिलेश यादव, जानें कुंडा की रैली में क्या कुछ कहा

#upelection2022 #akhileshyadav #gulshanyadav #rajabhaiya #kunda #pratapgarh  Home   चुनाव 2022 UP Election 2022: राजा भैया पर बरसे अखिलेश यादव, जानें कुंडा की रैली में क्या कुछ कहा ABP LiveLast Updated: 24 Feb 2022 03:29 PM (IST) Edited By: Jeevanp FOLLOW US:  Akhilesh Yadav on Raja Bhaiya: पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजा भैया पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने सुना है इस बार तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. धमकी भी दी जा रही है. डरना मत.  अखिलेश यादव और राजा भैया NEXTPREV Akhilesh Yadav on Raja Bhaiya: उत्तर प्रदेश में चार चरणों में विधानसभा की 231 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. अब बाकी के तीन चरणों के लिए राजनीतिक दलों का कैंपेन जारी है. इसी सिलसिले में आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कुंडा पहुंचे. यहां उन्होंने बगैर नाम लिए रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राज भैया पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुंडा के लोगों बताओ कुंडा से जो हर बार जीते हैं उनके लिए कुंडी लगाओगे कि नहीं लगाओगे. ऐसी लगाओ कि दोबारा न खोल पाए. अखिलेश यादव ने कहा, ''यहां पर लग रहा है कि आजादी की खुशी मनाई जा रही है आप ना सिर्फ वोट डालने जा रहे हो बल्कि अपनी आजादी भी हासिल करने जा रहे हो. जो लोग यहां पर बहुत दिनों से कब्जा किए थे इस बार लग रहा है उनको हटाने का समर्थन हमें दिखाई दे रहा है.'' पूर्व सीएम ने कहा कि मैं कुंडा के लोगों से विशेष निवेदन करने आया हूं कि कुंडा के लोगों को हमेशा मंत्री मिलता था. रह गए कि नहीं खाली. पहले बीजेपी और सपा सरकार में मंत्री बन जाते थे इस बार रह गए खाली हाथ. अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने सुना है इस बार तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. धमकी भी दी जा रही है. कुछ दिया भी जा रहा है. डराया भी जा रहा है. इसलिए डरना मत. इस बार कुंडा में गुलशन ही गुलशन होगा. कुंडा में अन्याय की सभी सीमा लांघी गई है. कुंडा में बदलाव होगा, कुंडा से राजा भैया के खिलाफ गुलशन यादव सपा से चुनाव लड़ रहे हैं.UP विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण से पहले गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ के कुंडा में रैली की। अखिलेश यादव ने कभी सपा के करीबी रहे राजा भैया पर जमकर हमला किया और कहा कि कुंडा में अन्याय की सभी सीमा लांघी गई है। अब बदलाव होगा। अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए राजा भैया पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह कुंडी बंद कर दो कि फिर खोल ना पाएं।अखिलेश ने कहा,'यहां पर लग रहा है कि आजादी की खुशी मनाई जा रही है आप ना सिर्फ वोट डालने जा रहे हो बल्कि अपनी आजादी भी हासिल करने जा रहे हो। जो लोग यहां पर बहुत दिनों से कब्जा किए थे इस बार लग रहा है उनको हटाने का समर्थन हमें दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि गुलशन ही यहां पर 'गुलशन' खिलाएंगे।'' अखिलेश यादव ने बीजेपी और सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुंडा में मिले जनसमर्थन को अगर गर्मी निकालने वाले देख लेंगे तो उनकी भाप निकल जाएगी।सपा अध्यक्ष ने कहा, ''मैं कुंडा के लोगों से विशेष निवेदन करने आया हूं कि कुंडा के लोगों को हमेशा मंत्री मिलता था। रह गए कि नहीं खाली। पहले भाजपा और सपा सरकार में मंत्री बन जाते थे इस बार रह गए खाली हाथ। मैंने सुना है इस बार तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। धमकी भी दी जा रही है। कुछ दिया भी जा रहा है। डराया भी जा रहा है। इसलिए डरना मत। इस बार कुंडा में गुलशन ही गुलशन होगा। कुंडा में अन्याय की सभी सीमा लांघी गई है। कुंडा में बदलाव होगा।'' गौरतलब है कि सपा ने कुंडा में राजा भैया के खिलाफ गुलशन यादव को उतारा है।  चुनाव बाद इस बार कुंडा से अपना प्रत्याशी उतारने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को स्थानीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजाभैया) पर सीधा निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि कुंडा को साइकिल वाले ही आजाद करेंगे। जो लगातार जीत रहे हैं उनके लिए ऐसी कुंडी लगाओ कि दोबारा न खुले। उधर सदर विधानसभा के मंदाह में पट्टी विधायक व काबीना मंत्री पर भी सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कराने का आरोप लगाया।कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के समर्थन में चुनावी सभा में संबोधन शुरू करते ही अखिलेश यादव सीधे भीड़ से मुखातिब हो गए। अपनी हर बात पर भीड़ से जवाब लेने लगे। कहा कि यह विधायक चुनने के साथ ही सरकार बनाने का चुनाव है। वह प्रत्याशी के साथ ही अपने लिए भी वोट मांगने आए हैं। यहां वाले भाजपा, सपा सरकार में मंत्री रहे। सपा के दरवाजे बंद हो गए तो देखिए क्या हाल है। आज कुंडा के लोगों में आजादी की खुशी दिख रही है। जो लोग बहुत दिन से कब्जा किए थे वे हट नहीं रहे थे उन्हें हटाने का समर्थन यहां के लोग देंगे। कुंडा वाले उसी तरह मंत्री बनने के लिए परेशान हैं जिस तरह से बेरोजगार रोजगार के लिए।वहीं अखिलेश यादव ने सदर विधानसभा क्षेत्र के मंदाह गांव में सपा और अपना दल कमेरावादी की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल के समर्थन में आयोजित जनसभा में पट्टी विधायक काबीना मंत्री पर निशाना साधा। यहां की सभा में पट्टी से सपा प्रत्याशी रामसिंह पटेल भी मौजूद थे। अखिलेश यादव ने कहा कि आसपुर देवसरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख सभापति यादव के साथ यहां के मंत्री के इशारे पर ज्यादती की गई। यहां भी जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख के चुनाव में गुंडागर्दी की गई। अब तक पट्टी के लोगों ने मंत्री का रुतबा देख लिया। अब रामसिंह को मंत्री के रूप में देखेंगे। जितने भी सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज हुए हैं, सरकार बनने पर वापस लिए जाएंगे। यह भी कहा कि कुंडा, सदर और पट्टी के लोगों ने मन बना लिया तो तीनों मंत्री बनेंगे। वहीं विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी सौरभ सिंह के समर्थन में हुई जनसभा में अखिलेश बोल रहे थे तभी ऊपर से एक हेलीकॉप्टर गुजरने लगा। यह देख अखिलेश यादव बोले पीएम जा रहे हैं, हमेशा के लिए बाय-बाय बोल दो।