आजमगढ़ पुलिस की बड़ी लापरवाही  जिला अस्पताल से फरार हुआ कैदी

आजमगढ़ पुलिस की बड़ी लापरवाही जिला अस्पताल से फरार हुआ कैदी

#cibindianews #cibindiaazamgarh #cibindianewsazamgarh #cibindianewslatestnews #cibindiatopnews #breakingnews #topnews #viralnews #upnews #upbignews #purvanchalnews #newsheadlines #topbreaking #uppolice #azamgarhpolice #cmyogi आजमगढ़। जिला अस्पताल में भर्ती एक बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने नगर से ग्रामीण इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के साथ संभावित स्थानों पर दबिश दी लेकिन बंदी का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव निवासी सूरज कुमार को शहर कोतवाली पुलिस ने सितम्बर माह में चोरी के साथमन व तमंचा कारतूस के साथ उसके एक साथी के साथ गिरफ्ातर किया था। जिसे न्यायालय ने जेल भेज दिया था। बीते करीब एक माह से वह आजमगढ़ जिला कारागार में निरूद्व था। मंगलवार देर शाम जेल में उसकी तबीयत खराब हुई। हालत गंभीर होने पर जेल प्रशासन ने दो बंदी रक्षकों के साथ उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे बंदी सूरज जेल से साथ आए बंदी रक्षकों को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हडकंप मच गयां आनन-फाान में पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुचे और बंदी की तलाश में अस्पताल का कोना-कोना छान मारा लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। पुलिस फरार बंदी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।