ICC T20 Ranking: टी20 में खत्म हुई रिजवान की बादशाहत, Suryakumar Yadav बने ICC रैकिंग के नए किंग ICC T20 Ranking आइसीसी की टी20 रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर आ गए हैं। 863 रेटिंग के साथ सूर्यकुमार यादव ने नंबर वन का ताज पहना। वहीं मोहम्मद रिजवान अब 842 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर आ चुके हैं। आईसीसी ने टी20I बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप 2022 में पिछले सप्ताह में दो अर्धशतकों की बदौलत ICC पुरुषों की T20I रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे को पीछे छोड़ दिया है। आइसीसी की टी20 रैंकिंग के अनुसार पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर आ गए हैं। 863 रेटिंग के साथ सूर्यकुमार यादव ने नंबर वन का ताज पहना। वहीं मोहम्मद रिजवान अब 842 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर आ चुके हैं। पिछले कुछ समय से ही रिजवान और सूर्या के बीच नबंर वन बनने के लिए जंग जारी थी, जिसमें अब सूर्या ने जीत हासिल कर ली है। टी20I बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने सिडनी में नीदरलैंड के खिलाफ 25 गेंद में नाबाद 51 और पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 40 गेंद पर शानदार 68 रन की पारी खेली थी। से उन्हें न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान से आगे निकलने में मदद की। सूर्यकुमार ने इस साल 4 सितंबर से शीर्ष स्थान पर कब्जा किया था। #suryakumaryadav #mohammadrizwan #MNCricketNews #cricket #icct20worldcup2022 #t20worldcup #t20 #suryavsrizwan #crickethighlights