बिपिन रावत की मौत में विदेशी ताकत का हाथ? साजिश के दावों में कितना है दम? सेना के ही एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने दावा किया है कि हेलिकॉप्टर का क्रैश होना हादसा नहीं एक साजिश है। इस दावे ने सबको चौंका कर रख दिया है। इनका दावा है कि इसमें LTTE और ISI का हाथ हो सकता है। इसके पहले लेखक और विदेशी मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्मचेलानी ने एक ट्वीट किया जिसमें चीन का जिक्र किया था, जिसके बाद चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि इस हिसाब से तो इस हादसे में अमेरिका का भी हाथ हो सकता है। हलाकि ये जांच का विषय है, कुछ भी दावा करना सही नहीं है। #bipinrawat #cdsbipinrawat #generalbipinrawat #helicoptercrash