मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन,*कोरोना वायरस से भी थे संक्रमित

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन,*कोरोना वायरस से भी थे संक्रमित

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना वायरस से भी थे संक्रमित! मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है वो कोरोना से संक्रमित भी थे । लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, 'अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है...। ॐ शान्ति।' #रोहित सरदाना 🙏🏻विनम्र श्रद्धांजलि🙏🏻 #बेबाक #पत्रकारिता से बहुत कम समय में अपनी बड़ी पहचान स्थापित करने वाले #आज तक न्यूज़ चैनल के वरिष्ठ पत्रकार श्रीजी अब इस दुनिया में नहीं रहे। वे बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावी पत्रकार थे। उनके निधन से मीडिया जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुँची है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करेंगे विनम्र श्रद्धांजलि ॐ शान्ति!