उत्तराखंड में हुई बर्फबारी से देवभूमि की पूरी फिजा ही बदल गई है. उत्तरकाशी में भी मौसम का मिजाज बदला गया है. जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, झाला, सुखीटॉप और चौरंगीखाल समेत कई इलाकों में बर्फबारी हुई है. सुखी टॉप में तो बर्फबारी इस कदर हुई है कि हर तरफ बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही है. सेब के पेड़ों की टहनियों पर बर्फ जम गई है. तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे बर्फबारी के बाद पूरी फिजा ही जन्नत में तब्दील नजर आ रही है.