जालौर की महाभारत कालीन ऐतिहासिक जगह सुभद्रा ओर अर्जुन का हुआ था विवाह शँखवाली व भाद्राजून की ये जगह

जालौर की महाभारत कालीन ऐतिहासिक जगह सुभद्रा ओर अर्जुन का हुआ था विवाह शँखवाली व भाद्राजून की ये जगह

भाद्राजून’ का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। इसी कारण इस स्थान को पांच हजार वर्ष पुराना माना जाता है। ‘भाद्राजून’ शब्द दो शब्दों- सुभद्रा व अर्जुन को मिलाकर बना हैं। सुभद्रा भगवान श्रीकृष्ण की बहन थी तथा अर्जुन पाण्डु पुत्र थे।  प्रारम्भ में यह स्थान ‘सुभद्रा-अर्जुन’ के नाम से जाना जाता था, जिसे बाद में ‘भाद्राजून’ के नाम से पुकारा जाने लगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पाण्डु के पुत्र महान योद्धा धनुर्धर अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण की बहन सुभद्रा से प्रेम हो गया था। उन दिनों पाण्डव वनवास पर थे, इस दौरान पांचों पांडवों को बारह वर्षों तक जंगलों में व एक वर्ष अज्ञातवास में रहना था। ‘सुभद्रा-अर्जुन’ का प्रसंग भी उस काल में ही हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन व बहन सुभद्रा को गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ‘द्वारिका’ जाने का परामर्श दिया था। तब दोनों ने प्रस्थान किया तथा लगातार तीन दिन और रात चलने के बाद वे लूणी नदी के बेसिन पर बनी इस घाटी पर पहुंचे, जहां आज ‘भाद्राजून’ गांव स्थित हैं। उन दिनों यह स्थान निर्जन था। इसी कारण यह स्थान सुभद्रा और अर्जुन के लिए विश्राम करने हेतु सुरक्षित था। यहाँ पर ही उन दोनों ने एक मंदिर के पुजारी की मदद से विवाह किया। कहते हैं उसके बाद ही धीरे-धीरे इस घाटी में अन्य लोगों ने भी बसना शुरू किया और इस स्थान का नाम ‘सुभद्रा-अर्जुन’ हो गया, जो कालांतर में भाद्राजुन हो गया। सुभद्रा-अर्जुन का विवाह संपन्न करने वाले पुजारी को अर्जुन ने एक शंख तथा सुभद्रा ने अपने नाक की बाली भेंट स्वरूप प्रदान की थी। इसलिए जिस स्थान पर उनका विवाह संपन्न करवाया था, उस स्थान का नाम शंखबाली पड़ गया जो आज भी विद्यमान हैं। यहां पहाड़ी के पीछे सुभद्रा देवी का प्राचीन मंदिर भी हैं जिसे ‘धुमदामाता मंदिर’ के नाम से जाना जाता हैं। Video By - Mahendra singh bhinmal (MS BHINMAL) Chenal name - Deshi Yaatri Mahendra Singh (#deshi_yaatri_mahendra_singh) #video #view #bhinmal #Msbhinmal #deshiyaatrimahendrasingh Instagram link-https://instagram.com/mahendra.singh.... Facebook link - https://www.facebook.com/mahendra.k.r... #bhadrajun #fort #cave #jalore #mahabharat #arjun #shubhdra#mountains #shankhwali #शँखवाली #आहोर #जालोर