साबित हरी मटर | साबित हरी भरी मटर एक बार ऐसे बनाकर खायेगे तो बार बार बनायेगे | Sabit Matar |

साबित हरी मटर | साबित हरी भरी मटर एक बार ऐसे बनाकर खायेगे तो बार बार बनायेगे | Sabit Matar |

#नमिताकीरसोई में आपका स्वागत है | साबित मटर कैसे बनाये ? #साबितहरीमटर #साबितमटर #Sabitmatar साबित मटर बनाने की आवश्यक सामग्री : मटर - 750 ग्राम सरसों का तेल - 3 बड़े चम्मच मेथी दाना - 1/2 चाय का चम्मच सुखी धनिया का पावडर - 1 चाय का चम्मच पिसी लाल मिर्च - 1/2 चाय का चम्मच पिसी हल्दी पावडर - 1/2 चाय का चम्मच प्याज़ - 1 बड़ी लहसुन की कलियाँ - 4 से 5 अदरक का टुकड़ा - 1 इंच हरी मिर्च - 2से 3 सादा नमक - 1 चम्मच (स्वादानुसार) साबित मटर बनाने की विधि : मटर को ध्यानपूर्वक छांट ले उसके लिए हरे दाने वाली, बिना छेद वाली एवं बिना दाग व छिलके वाली ताजी मटर लेनी चाहिए| मटर को रगड़ - रगड़ कर साफ़ पानी से तीन से चार बार धो लें | इसके बाद मिक्सर में प्याज़ के छोटे छोटे टुकड़े, अदरक के टुकड़े, लहसुन की कलियाँ एवं हरी मिर्च के टुकडो को एक साथ पीसकर पेस्ट जैसा बना लेंगे| अब कढाई को गर्म करके दो बड़े चम्मच सरसों का तेल डालकर गर्म करेंगे | तेल गर्म हो जाने पैर 1/2 चाय का चम्मच मेथी दाना डालकर पिसा पेस्ट डाल देंगे एक मिनिट पकने के बाद उसमे चाय का चम्मच पिसा धनिया, आधा चाय का चम्मच हल्दी पावडर, आधा चाय का चम्मच पिसी मिर्च पावडर (स्वादानुसार), एक चाय का चम्मच सादा नमक (स्वादानुसार) डालकर मसाले को 5 मिनिट तक अच्छी तरह भूनेंगे यदि आवश्यकता हुई पानी के छींटे भी मसाले में डाल देंगे | मटर को कढाई में डालकर हल्के हांथो से मसालों के साथ अच्छी तरह से मिला देंगे | इसी प्रकार 5 से 7 मिनिट में मटर के दाने गल जाने पर थोडा सा भुनकर मटर को बर्तन में निकल लेंगे और गरमा गरम सर्व करेंगे| इसकी खाने की विधि भी मैंने दिखाई है मटर के पीछे का हिस्सा पकड़ कर दोनों दांतों से दबाकर खींचेंगे ताकि मटर का छिलका, मटर के दाने और मसाले का स्वाद मुहं में मजेदार आये और मटर के छिलके की झिल्ली को फेंक देंगे | Facebook Page :   / namita-ki-rasoi-113595633522816   Facebook Profile :   / namitaki.rasoi.7   Namita Ki Rasoi Channel :    / @namitakirasoi   More Videos:    • छोटे आलू की मसालेदार सब्जी | नानी की छर्रा...      • Video      • सब्जी की तरह खाये गोभी के डंठल का स्वादिष्...      • हरी- हरी फूली- फूली बथुआ की कचौरी | Bathua...      • Bathuye Ka Rayta| | स्वाद और पौष्टिकता से ...