टॉप टेन 1.स्लग-मोदी को झटका,केजरी की जीत सुप्रीम कोर्ट का आदेश मोदी सरकार के लिए झटका.....केजरीवाल सरकार की बड़ी जीत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा दिल्ली के उपराज्यपाल स्वतंत्र फैसले नहीं ले सकते..... वे सरकार के काम में बाधक नहीं बन सकते.... न एलजी सभी मामले राष्ट्रपति को भेज सकते, न दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल सकता 2.स्लग-मोदी ने दिया किसानों को तोहफा मोदी सरकार ने दिया कि सानों को तोहफा.....दस साल में पहली बार धान के समर्थन मूल्य में सबसे ज्यादा 200 रु क्विंटल की बढ़ोतरी...…धान का समर्थन मूल्य पहले 1,550 रुपए क्विंटल था, अब इसे 1,750 रुपए क्विंटल किया गया 3.स्लग-अफवाह फैलाने वालों का पहचान करेगा नया फीचर वॉट्सऐप ने सरकार को दिया जवाब......कहा ग्रुप में आने वाला मैसेज अफवाह फैलाने वाला तो नहीं...... इसके लिए जल्द आएगा फीचर...पिछले हफ्ते बच्चा चोरी जैसी अफवाह फैलने पर महाराष्ट्र और त्रिपुरा में 7 लोगों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी 4.स्लग- पुलिसकर्मी और बिजलीकर्मी आमने सामने जीरकपुर में पुलिसवाले ने बिजलीकर्मी का चालान काटा.....बदले में उसने ट्रैफिक कंट्रोल रूम का अवैध लाइट कनेक्शन हटाया.....बिजलीकर्मी का अारोप- हवलदार ने गालीगलौज की और धौंस दिखाई....हवलदार ने दी सफाई....मैंने नियम के तहत कार्रवाई की 5.स्लग-मदरसों में ड्रेस कोड़ पर विवाद यूपी में मदरसों में ड्रेस कोड के बाद बढ़ा विवाद....यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने मदरसों के लिए ड्रेस कोड की वकालत की थी.... केंद्र सरकार ने लिया संज्ञान....कहा-'राज्यमंत्री के बयान से हमारे विभाग का कोई सरोकार नहीं' 6.स्लग- मलाला की बायोपिक को पोस्टर हुआ रिलीज सजंय दत्त की बायोपिक के बाद मलाला यूसुफजई की बन रही है बायोपिक.....'गुल मकई' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज….फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रिलीज किया गया...पोस्टर 7.स्लग-राहुल गांधी पंहुचे अमेठी दो दिन की यात्रा पर अमेठी पहुंचे राहुल गांधी.... बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री पर बोला तीखा हमला.... मोदी चीन के पीएम को झूला झुलाते रहे....उधर चीने ने कब्जा लिया डोकलाम व लद्दाख..... 8.स्लग- NSUI ने शाह के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत NSUI ने अमित शाह के खिलाफ 100 जिलों में दर्ज कराई शिकायत..... 'कानून के राज' को विफल करने का आरोप.... बीजेपी की युवा इकाई भाजयुमो ने शाह के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने को बताया मूर्खतापूर्ण कदम 9.स्लग- दुबई की फ्लाइट में 'हिंदू भोजन' नहीं मिलेगा एमिरेट्स की फ्लाइट में 'हिंदू भोजन' नहीं मिलेगा.....एयरलाइन ने कहा- सेवाओं के रिव्यू और फीडबैक के बाद लिया गया फैसला.... हिंदू यात्री अभी भी क्षेत्रीय शाकाहारी और मांसाहारी खाना चुन पाएंगे…होगीं अलग व्यव्स्था 10.स्लग- पटाखा गोदाम में लगी आग तेलंगाना के वारंगल में पटाखा गोदाम में लगी आग.... 10 की मौत..... धमाके से आस-पास के घरों की दीवारें दरकीं….हादसे के समय फैक्ट्री में 25 लोग मौजूद थे.... 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं