आज दिनांक 9 अगस्त 2020 को हरछठ अथवा हलषष्ठी अथवा राधा छठ अथवा ललही छठ का पर्व है, यह व्रत पुत्रवती स्त्रियां रखती हैं एवं कृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मदिवस पर भाद्र मास की कृष्ण पक्ष षष्ठी को इसे मनाते हैं. यहां पर मैंने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मैंने उसी प्रकार की विधि से पूजा की है जैसी हमारे ससुराल एवम् मायके में होती है. छठ मैया से गलतियों की क्षमा मांगते हुए मैं वीडियो पोस्ट कर रही हूं. 6 कहानियां डालने से वीडियो बहुत लंबी हो रही थी अतः मैंने यहां पर 3 कहानियां डाली है. श्रद्धा पूर्वक इसको सुनने एवं देखने से मुझे पूर्ण विश्वास है की छठ मैया हमारी सभी सखियों की कामनाओं को पूर्ण करेंगे और उन्हें मनवांछित फल देंगे, इस कामना के साथ, बोलो छठ मैया की जय 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏