पाकिस्तान के कराची शहर में शुक्रवार शाम एक यात्री विमान क्रैश हो गया था. इस विमान में 99 लोग सवार थे जिनमें से 91 यात्री और आठ लोग चालक दल के सदस्य थे. इस विमान में अधिकतर वो लोग सवार थे जो ईद मनाने के लिए लाहौर से कराची जा रहे थे. हादसे से ज़िंदा बचे मोहम्मद ज़ुबैर पेशे से इंजीनियर हैं. उन्हें हल्की चोटे आई हैं. उन्होंने हादसे के दौरान क्या कुछ देखा. इस बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि विमान बहुत ही सामान्य तरह से उड़ रहा था. पूरी यात्रा के दौरान उसमें कहीं भी कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई. लेकिन जब लैंडिंग के लिए विमान नीचे की तरफ जाने लगा तो वह अचानक ही क्रैश होने लगा था. मेरे चारों तरफ लोग चीखने-चिल्लाने लगे. बच्चे और बड़े सभी बहुत ज्यादा पैनिक हो गए थे. डर के मारे मैं बेहोश होने लगा था. मुझे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था सिर्फ चीखें सुनाई पड़ रही थीं. मैंने अपनी सीटबेल्ट खोली, मुझे एक तरफ से रोशनी आती हुई दिखी. मैं उसी तरफ जाने लगा. विमान क्रैश हो रहा था और मुझे लगभग 10 फीट की छलांग लगानी थी. कुछ ही पलों में विमान पूरी तरह क्रैश हो गया. बाद में जब मुझे होश आया तो देखा चारों तरफ काला धुंआ ही धुंआ उठ रहा था. स्क्रिप्ट और आवाज़ः नवीन नेगी #Pakistan #PakistanAirCrash #PIA #Lahore #Karachi #PakistanAirPlaneCrash Corona Virus से जुड़े और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : • Corona Virus ने दुनिया की सबसे बड़ी ताक़त ... कोरोना वायरस से जुड़ी सारी प्रामाणिक ख़बरें पढ़ने के लिए क्लिक करें : https://www.bbc.com/hindi/internation... ऐसे ही और दिलचस्प वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें- / @bbchindi बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं- फ़ेसबुक- / bbcnewshindi ट्विटर- / bbchindi इंस्टाग्राम- / bbchindi बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/de...