रणवीर सिंह को अपनी पुरानी अनुष्का शर्मा से मजाक करना भारी पड़ गया

रणवीर सिंह को अपनी पुरानी अनुष्का शर्मा से मजाक करना भारी पड़ गया

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह कभी अतरंगी स्टाइल और तो कभी अपने मजाकिया स्वभाव के चलते सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन रणवीर (Ranveer Singh) को अपनी पुरानी अनुष्का शर्मा से मजाक करना भारी पड़ गया. अब अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.  बात कुछ ऐसी है कि हाल ही में एक एवॉर्ड शो के दौरान रणवीर ने जब अनुष्का से एक सवाल पूछा तो अनुष्का ने उन्हें सरे आम फटकार लगा डाली. रणवीर और अनुष्का मुंबई में हुए एले ब्यूटी अवार्ड्स में शामिल हुए थे. जहां हाथ में माइक आते ही रणवीर ने अनुष्का से बात करने की कोशिश की और यह हरकत उन्हें महंगी पड़ गई. अब अनुष्का शर्मा के फैंस पेजों पर अनुष्का और रणवीर का यह यह मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो गया है. रणवीर ने किसी को संकेत दिए बिना, सफलता के बारे में बात करना शुरू कर दिया और कहा, "आइए हम बहुत ही खूबसूरत और प्रतिभाशाली अनुष्का शर्मा से पूछें कि आपके लिए सफलता का क्या मतलब है। जब उन्होंने अपने चेहरे के सामने माइक लगाया, तो अनुष्का ने कड़क आवाज़ में कहा, “रणवीर तुम होस्ट नहीं हो!” इसके बाद रणवीर ने जल्द ही अपनी शरारत को पैकअप किया और वहां से सॉरी बोलते हुए भाग निकले. खबरे पल पल एक हिंदी न्यूज़ चैनल है खबरे पल-पल न्यूज़ चैनल राजनीति व्यापार खेल मनोरंजन बॉलीवुड मैं नवीनतम समाचारों को शामिल करता है खबरें पल पल की लाइव खबरो और ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें खबरें पल पल के साथ धन्यवाद.........