सोमवार को हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी जीतन राम मांझी प्रेसवार्ता कर एक बार फिर महागठबंधन में कॉर्डिनेशन कमेटी गठित करने की मांग रखते हुए राजद को यह अल्टीमेटम दिया कि अगर 25 जून तक महागठबंधन में कॉर्डीनेशन कमेटी का गठन नहीं हुआ तो उनकी पार्टी किसी भी तरह का फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है।