फतेहपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी* ⏩अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य किये गिरफ्तार, दो फरार ⏩2 कार सहित दस वाहन किए बरामद ⏩ अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसएसपी ने ₹25000 का नगर पुरस्कार देने की घोषणा बेहट से विशेष संवाददाता अरविंद गोयल की रिपोर्ट बेहट,18 दिसंबर। फतेहपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से दो बलेनो कार सहित दस वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों वाहन चोरों का संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। जबकि पकड़े गए चोरों के 2 साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित बडकला के पास उप निरीक्षक नवीन कुमार सैनी करण नागर आशीष कुमार कांस्टेबल गौरव सिंह विक्रांत गौरव कुमार एवं अभिषेक खोखर के साथ चैटिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे जिनका पीछा कर पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया जबकि उनके दो साथी अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में कामयाब हो गए पकड़े गए दोनों चोरों से गाड़ियों के कागजात मांगे तो उनके पास कोई भी कागजात नहीं मिला। पुलिस ने उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम क्रमशः अजीम पुत्र सलीम एवं आसिफ पुत्र तस्लीम निवासी गण ग्राम जमालपुर खुर्द थाना कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार उत्तराखंड बताया। पुलिस ने पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर दो बलेनो कार, तीन बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोटरसाइकिल केटीएम दो स्प्लेंडर एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस में पकड़े गए दोनों वाहन चोरों का संगीन धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार का कहना है कि वाहन चोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताडा ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने वाली टीम को ₹25000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। बाइट - पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक