ICC WTC Final में सर्दी से कांपने लगे Virat Kohli, पास खड़े Rohit Sharma ने बनाया मजाक, देखे Video

ICC WTC Final में सर्दी से कांपने लगे Virat Kohli, पास खड़े Rohit Sharma ने बनाया मजाक, देखे Video

#sadbhawnapaati #devendramalviya #poonamsharma #indorenews #mplatestnews #indoretopnews #indorenewsupadte #livecricket #livescore #cricbuzzlive #wtcfinal #Rohitsharma #Viratkohli In the ICC WTC Final, Virat Kohli started shivering with cold, Rohit Sharma standing nearby made a joke, will laugh after seeing the reaction! India and New Zealand are competing in the ICC World Test Championship Final 2021 in the city of Southampton, England. Although it is summer in England at this time, but the summer season there is also much colder than India. On June 22, the temperature there was around 15 degrees, that is, quite cold. This winter also troubled the players of India. To avoid this, the players were wearing sweaters. But the hands were still getting cold. In such a situation, after throwing the ball, the players were putting their hands in the pocket every time. However, still there was no relief. Meanwhile, a video of Virat Kohli and Rohit Sharma has also surfaced on social media. In this, Kohli is seen shivering due to cold and seeing him, Rohit Sharma gives a funny reaction. Rohit's reaction is quite funny. Actually this video is after the start of play on the fifth day of the final. Both Virat Kohli and Rohit Sharma are fielding in the slips. During this, Kohli probably looks towards the Indian dressing room. Then they rub their hands due to the cold and do light jumps to warm the body. Rohit Sharma, standing nearby, first keeps looking at Kohli. Then giving a funny reaction by pointing with the hand as if they were saying what a man this is. However, Kohli's attention does not go towards him. The effect of winter was not allowed on the catching However, this winter did not affect the fielding of the Indian team. India took three wickets in the first session of the fifth day's play. During this, two good catches were taken by the Indian fielders. In this, first Shubman Gill sent Ross Taylor off mid-off with a great dive. At the same time, Rohit Sharma dived into the slips and sent Henry Nicholls to the dressing room. Both these wickets came on the balls of Mohammed Shami. Apart from this, the Indian team fielded well and did not let the runs go easily. ICC WTC Final में सर्दी से कांपने लगे विराट कोहली, पास खड़े रोहित शर्मा ने बनाया मजाक, रिएक्शन देखकर आ जाएगी हंसी! भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंग्लैंड के साउथहैंपटन शहर में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2021 (ICC World Test Championship Final 2021) में टक्कर चल रही है. वैसे तो इस समय इंग्लैंड में गर्मियां हैं लेकिन वहां का गर्मी का मौसम भी भारत की तुलना में काफी ज्यादा ठंडा रहता है. 22 जून को वहां का तापमान 15 डिग्री के आसपास था यानी काफी सर्दी. इस सर्दी ने भारत के खिलाड़ियों को भी परेशान किया. इससे बचने के लिए खिलाड़ियों ने स्वेटर पहन रखी थी. लेकिन हाथ फिर भी ठंडे हो रहे थे. ऐसे में गेंद फेंकने के बाद खिलाड़ी हर बार हाथों को जेब में डाल रहे थे. हालांकि फिर भी राहत नहीं मिल रही थी. इस बीच विराट कोहली और रोहित शर्मा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया हैं. इसमें कोहली सर्दी के चलते कांपते हुए दिखाई देते हैं और उन्हें देखकर रोहित शर्मा मजेदार रिएक्शन देते हैं. रोहित का रिएक्शन काफी फनी होता है. दरअसल यह वीडियो फाइनल के पांचवें दिन का खेल शुरू होने के बाद का है. विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों स्लिप में फील्डिंग कर रहे होते हैं. इस दौरान कोहली शायद भारतीय ड्रेसिंग रूम की तरफ देखते हैं. फिर वे सर्दी के चलते अपने हाथों को रगड़ते हैं और बॉडी को गरम करने के लिए हल्की उछल कूद करते हैं. पास में ही खड़े रोहित शर्मा पहले तो कोहली को देखते रहते हैं. फिर हाथ से इशारा करते हुए मजेदार रिएक्शन देते हैं मानो वे कह रहे होते हैं कि यह क्या आदमी है. हालांकि कोहली का ध्यान उनकी तरफ नहीं जाता है. कैचिंग पर नहीं पड़ने दिया सर्दी का असर हालांकि इस सर्दी का असर भारतीय टीम की फील्डिंग पर नहीं पड़ा. पांचवें दिन के खेल के पहले सेशन में भारत ने तीन विकेट चटकाए. इस दौरान दो बढ़िया कैच भारतीय फील्डर्स ने लपके. इसमें पहले शुभमन गिल ने मिड ऑफ पर बेहतरीन डाइव लगाकर रॉस टेलर को रवाना किया. वहीं रोहित शर्मा ने स्लिप में डाइव लगाकर हेनरी निकोल्स को ड्रेसिंग रूम भेजा. ये दोनों विकेट मोहम्मद शमी की गेंदों पर आए. इसके अलावा भी भारतीय टीम ने बढ़िया फील्डिंग की और आसानी से रन नहीं जाने दिए. For more information and news, please contact on below links: Email: [email protected] Facebook:   / sadbhawnapaati.news