Propaganda must diminish anxiety (other than that concerning the consequences of defeat) which is too high and cannot be reduced by people themselves. यह वाक्य हिटलर के प्रचारमंत्री गोएबेल्स का प्रचारतंत्र के टैक्टिस में से एक है। जब भी आप के देश में संविधानिक मूल्य तक पे रख, कोई भी कृत्य हो तो उस समय आपका कर्तव्य है उसके खिलाफ आवाज उठाना। और उस समय अगर आप आवाज उठाने में असफल रहे तो इसका खामियाजा आपकी आने वाली पीढयों को भुगतना पड सकता है। गोएबेल्स के वाक्य को यहाँ अधोरेखित करने का एकमात्र संयोजन यह है की आप के देश के मिडिया का उपयोग गोएबेल्स के तंत्र के तहत ही किया जा रहा है। इस हफ्ते कि तीन मुख्य खबरों के कवरेज ने आप दर्शको पे एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा किया है। और यह चिंताजनक भी है। इस हफ्ते के टी आर पि के आंकड़ों ने समाज नाम की संस्था की बुनियाद हिला के रख दी। और हम व्यक्तीशा कितने विचारो से खोकले है इसकी मिसाल पेश कर दी। एक बेहतरीन कलाकार, सुशांत सिंह राजपूत के दुखद मौत के बाद, चैनलों के एंकरों ने साडी हाडे पार कर इस घटना का पूरा लाभ उठाने की थान ली और उसका भरसक प्रयास भी किया। उनके कवरेज को देख शायद चील, कौए भी बेचारे शर्मा गए होंगे। मूल सवाल यह है अगर इस झंडबहादरो को इतनी ही चिंता है फ़िल्मी जगत में चल रहे परिवारवाद और मूवी माफिया के सर्किल की तो पिछले कई सालो से ये क्या सोये थे। इनके फिल्म बिट कवर करने वाले रिपोर्टर क्या वह गुलाबजामुन बनाने में व्यस्त थे। क्यों अर्नब, रुबिका, अंजना, राहुल तमाम वो ऐंकर जो आज चिल्ला रहे है, उन्होंने इस पर डिटेल्ड स्टोरी नहीं की. दरअसल बात यह है, की इन की नियत में खोट है। इनको जिस न्यूज़ में टी आर पि दिखी उसके पीछे ये भेड़िये के तरह दौड़ जाते है , ना इनका किसी सामाजिक विषय से सरोकार है, ना कोई चिंता। मोजो की अपनी रिपोर्ट में बरखा दत्त ने सुशांत की डॉक्टर से बात कर इन सरे चमचो के नकाब निचे खींच लिए. डॉक्टर ने अपने वक्तव्य में कहा की , सुशांत वाकई बायपोलर डिसऑर्डर से पीड़ित थे। और सुशांत, रेहा दोनों डॉक्टर के कांटेक्ट में थे। देस को इस हफ्ते रफाल मिल गया। सम्पूर्ण देश के लिए गौरवान्वित करने वाला लम्हा था. कोई शक की गुंजाईश ही नहीं। लेकिन चैनलों के एंकर क्यों इतने उत्तेजित थे। क्या हम युध्य की और जा रहे, क्या हमपर किसी ने हमला कर दिया है। अगर नहीं, तो फिर एंकर के सुपर का क्या मतलब हुआ। मोहतरमा कह रही है, की रफाल के आने से चीन और पाकिस्तान में हाहाकार मचा है। तो क्या भारतीय सेना के पास अभी तक कोई युध्य विमान ही नहीं था ? जितनी भी जंग हमने अबतक लढी, १९६२ की छोड़ सारी हमने जीती है। दरअसल एंकरों का यह ढोंग उन सारे बहादुर जवानो की तौहीन है, जो पिछले ७२ सालो से देश की रक्षा में जुड़े है। और यह सज्जन तो कह रहे की राम के देश में आ गया रफाल। तो क्या यह देश अब रहीम का नहीं। और संविधान नाम की किताब, जिसमे भारत की विविधता को एक सुनहरा धागा बताया गया उसका कोई महत्व ही नहीं। इसलिए मैंने शो के शुरवात में गोएबेल्स को कोट किया था। हमारे चॅनेल अब प्रोपोगंडा के हतियार बन गए है। और आपकी सारी परेशानी, नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ इन मुद्दों का कोई ख्याल इनको नहीं है। अगर होता तो उत्तर प्रदेश में किसान पति पत्नी के आत्महत्या के विषय पर सवाल उठाकर ये पूछते की उनकी मौत का जिम्मेदार कौन है। बेहतर भविष्य की कामना कीजिये। टीवी को बंद कर भी यह हो सकता है। इस हफ्ते के लिए इतना ही, अगले हफ्ते फिर मिलते है , नमस्कार मेरा यह शो आपको अच्छा लगा तो चॅनेल को सब्सक्राइब कर बेल आइकॉन को दबाना न भूले। #Khabrokadhobighat #Rohanbhende #Theindiabulletin For #Truth and #Facts Support Independent Media and Subscribe to The India Bulletin : https://www.youtube.com/channel/UCJ-V... *More videos by The Indiabulletin - *The Fact Behind Simply Put By Rohan Bhende: https://www.youtube.com/playlist?list... सीधी बात : सीधे सवालो के साथ: https://www.youtube.com/playlist?list... *खबरों का धोबी घाट रोहन भेंडे के साथ: https://www.youtube.com/playlist?list... *The Ground Zero: https://www.youtube.com/playlist?list... *World News: https://www.youtube.com/playlist?list... *मोदी काल : समय की मांग: https://www.youtube.com/playlist?list... *बातमीत महाराष्ट्र: https://www.youtube.com/playlist?list... *Rahul Gandhi: https://www.youtube.com/playlist?list... *The Modi ERA: https://www.youtube.com/playlist?list... *ताजा खबरें: https://www.youtube.com/playlist?list... *(हिंदी) कोरोना डायरी (कोविड-19): https://www.youtube.com/playlist?list... *(COVID-19) Corona Diary 2020: https://www.youtube.com/playlist?list... *(मराठी) कोरोना डायरी (कोविड-19): https://www.youtube.com/playlist?list... Subscribe: https://www.youtube.com/channel/UCJ-V... *Follow US on Facebook: / theindiabull. . Twitter: / indiabullettin Instagram: / theindiabul. . #TheIndiabulletin #Rohanbhende #TheIndiabulletin #Sidhibaat #Khabrokadhobighat #Frontstroke #TheGroundzero #TheFactsbehind