6 वर्ष की मासूम बच्ची का दुष्कर्म करने वाला अपराधी गिरफ्तार

6 वर्ष की मासूम बच्ची का दुष्कर्म करने वाला अपराधी गिरफ्तार

स्लग --/--हापुड़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 6 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाला दुष्कर्म का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, दरोगा की पिस्टल छीन कर भागते हुए लगी गोली। एंकर --/--बीते दिने हापुड़ में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी निवासी सुल्तानठेर मोहम्मदपुर दलपत छ:दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। जी हाँ आपको बता दें कि दरअसल मामला बीते दिनो का है जहाँ पुलिस को चकमा देने के लिए दलपत सिंह ने गंगा नदी के किनारे एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिससे पुलिस को गुमराह किया जा सके पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। जानकारी के अनुसार हापुड़ में 6 अगस्त को 6 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने वाला आरोपी दलपत उसको फेंक कर फरार हो गया था। इसके बाद मामला तूल पकड़ता चला गया और पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिया। काफी तहकीकात तथा पड़ताल के बाद भी आरोपी का पता नहीं चल शका तब आरोपी दलपत पर पुलिस ने 50000 का इनाम घोषित कर दिया गया। बच्ची के माता-पिता और पड़ोसियों के बयानों के आधार पर आरोपी दलपत की तस्वीर इस सप्ताह के शुरू में ही जारी की गई थी।शातिर दलपत ने गंगा नदी के किनारे सुसाइड नोट छोड़कर और कुछ अपने कपड़े छोड़कर पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की थी जिसमें लिखा था कि वह अपनी जान ले रहा था क्योंकि वह पुलिस की मुठभेड़ से मरना नहीं चाहता था। लेकिन पुलिस की लगातार काबिंग से वह पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया।