KAMAL NATH का करारा प्रहार, 5-7 साल तक ठिलिया ही चलाएंगे SHIVRAJ..!

KAMAL NATH का करारा प्रहार, 5-7 साल तक ठिलिया ही चलाएंगे SHIVRAJ..!

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना। कहा- आने वाले 5-7 साल तक शिवराज ठिलिया ही चलाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति और नीयत स्पष्ट नहीं है। नीमच में बुजुर्ग की हत्या को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार विभाजन की राजनीति कर रही है। पहले धर्म के आधार पर बांटेंगे फिर जाति के आधार पर बांटेंगे। ओबीसी को आरक्षण को लेकर कमलनाथ ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन पिछड़ा वर्ग के साथ न्याय नहीं हुआ है। अब 27 प्रतिशत नहीं, कहीं 5 तो कहीं 10 फीसद आरक्षण मिलेगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा ही पिछड़ा वर्ग के न्याय के लिए खड़ी रही है और आगे भी लड़ाई जारी रहेगी। केंद्र सरकार ने पेट्रोल के दाम 50 रूपये तक बढ़ा दिए और अब 7 रूपये कम कर खुद की पीठ थपथपा रही है। #ShivrajwillrunThilia #FormerCMKamalNath #targeted #CMShivrajSinghChouhan #coming5-7years #murderofelderly #Neemuch #BJPgovernment #HitvoiceNews