LNMU Bad News. MSU सेनानी जय प्रकाश जी विश्विद्यालय पद से इस्तीफा।‪@Studentexpres‬ Lnmu Today News

LNMU Bad News. MSU सेनानी जय प्रकाश जी विश्विद्यालय पद से इस्तीफा।‪@Studentexpres‬ Lnmu Today News

LNMU Bad News. MSU सेनानी जय प्रकाश जी विश्विद्यालय पद से इस्तीफा।‎@Lnmu info  Lnmu Today News माननीय पत्रकार महोदय आज दिनांक 11 अक्टूबर 2022 को मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी जय प्रकाश झा ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए अपना पद विश्वविद्यालय प्रभारी से इस्तीफा दे दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जय प्रकाश झा ने कहा कि लगातार 7 सालों से विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति करते आया हूं सीएम कॉलेज से भी छात्र संघ चुनाव में जीत कर छात्रों के बीच कई प्रकार के सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य किया हूं. आज विश्वविद्यालय में पीजी में मेरे ही द्वारा तीन परसेंट आरक्षण देने के बाद छात्रों को नामांकन होना संभव हो पाया हमने छात्र हित में कई ऐसे कार्य किए हैं और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को कभी नंबर वन का दर्जा मेरे ही कार्यकाल में मिल पाया. हमने 7 सालों में विश्वविद्यालय प्रशासन के जगाने का काम किया तथा भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ खुलकर आवाज बुलंद किया है जिसका नतीजा रहा कि यूनिवर्सिटी में 8000000 के लोहा चोरी करने के जुर्म में रजिस्ट्रार महोदय इंजीनियर और कुलपति महोदय के पीए पर एफ आई आर दर्ज होने वाला था. लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुझे अपने तरफ मिलाने का प्रयास किया. परंतु हमने जब उनके हाथों नहीं बिके तो उन्होंने मेरे संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं को अपने साथ मिलाकर और मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचने लगे जबकि मेरे संगठन के किसी भी पदाधिकारी द्वारा मेरा भ्रमित पोस्ट या मेल कहीं भी नहीं भेजा गया लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने लोहा चोरी जैसे घोर अपराध को छुपाने के लिए संगठन के जिला परिषद सदस्य सागर नवदीया से मिलकर कंप्रोमाइज कर लिया. जबकि शिकायतकर्ता हम खुद हैं और हम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इतने दवा देने के बाद भी लोहा चोरी जैसे घोर अपराध में पैसे के बाल नहीं बिके परंतु संगठन के पदाधिकारी ने पैसा लेकर कंप्रोमाइज कर लिया. जिससे हम काफी दुखी हैं तथा इससे मे काफी भयभीत हूं कि जो व्यक्ति मेरे संगठन का किसी पद पर नहीं है वह मेरे बारे में आकर विश्वविद्यालय में एक मैसेज फैलाने का काम करते हैं तथा मेरे द्वारा दिए गए आवेदन पर जांच न करने की बात पदाधिकारियों से करके यह साबित करते हैं कि लोहा चोरी जैसे मामला को विश्वविद्यालय प्रशासन से मिलकर संगठन के कुछ सीनियर पदाधिकारी जो बिना पद के हैं या पूर्व पदाधिकारी हैं वह मामला को दबाने का प्रयास किया. लेकिन मेरा सभी छात्रों के बीच में अच्छा रेपुटेशन रहा है जिसके कारण मैं इन लोगों के ऐसे किए गए कुकर्म से काफी भयभीत हुए है। अपने आप के सम्मान बचाने को लेकर मैं विश्वविद्यालय प्रभारी पद से इस्तीफा देता हूं साथ ही मैं संगठन के विचारधारा से जुड़ा हुआ व्यक्ति हूं और संगठन के विचारधारा से जुड़ा हुआ हमेशा रहूंगा। मेरा सपना है कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिले जिसको लेकर गांव गांव जाएंगे छात्रों को जागरूक करेंगे और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलवाने को लेकर संघर्ष करेंगे। उसके साथ ही संगठन द्वारा मिथिला राज निर्माण की मुहिम लगातार चलाए जा रहे हैं जिसको लेकर अगले महीना से पूरे मिथिलांचल में रथयात्रा भी जाने का काम करेगी जिसके माध्यम से रथ यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर मिथिलांचल के सोए हुए नौजवान अभिभावक गार्जियन को जागरूक करेंगे तथा मिथिला राज्य आंदोलन में अपना मजबूती प्रदान करेंगे। क्योंकि मेरा राजनीति भविष्य में आगामी राजनीति के लिए क्षेत्र में युवाओं द्वारा उपयुक्त माने जाते हैं। जिसके कारण अब हम मिथिला के विभिन्न क्षेत्र में जाकर हम अपना राजनीतिक भविष्य भी बनाएंगे। मिथिला राज्य बनाने में और संगठन के हर आदेश का पालन करेंगे यदि मुझे पुनः किसी पद पर संगठन विराजमान करता है तो मैं उस पद को पुनः पद सम्मानजनक पद बनाने का काम करूंगा और दिन-रात संघर्ष करके फिर पुनः अपने टीम को मजबूती प्रदान करूंगा। लेकिन सागर नवादिया के द्वारा किया गया इस घटिया कुकर्म से काफी विचलित है हमने कभी भी अपने कार्यकाल में अपने सेनानियों पर या कार्यकर्ता पर कभी कोई कार्यवाही नहीं किया अपने कार्यकर्ता पर भरोसा रखो और कार्य किया लेकिन कई ऐसा पदाधिकारी हैं पूर्व में जो संगठन के कार्यकर्ता पर कार्रवाई करके अपना पावर दिखाना चाहते हैं जो उचित नहीं हैं और मैं हमेशा से ईमानदारी के साथ रहा हूं और भ्रष्टाचार के खिलाफ रहा हूं । मैं ऐसे ऐसे व्यक्तियों से पीछे नहीं हटूंगा इनका भंडाफोड़ करुगा तथा संगठन में रहकर इन सभी लोगों को संगठन से दूर करने का भी प्रयास करूंगा। सुमित कुमार ने कहा कि जय प्रकाश झा हमेशा छात्र हित में काम करते थे आज उनके द्वारा फेसबुक पोस्ट पर इस्तीफा की बात सुनकर सैकड़ों की तादाद में छात्र विश्वविद्यालय आए हैं जिन्हें जयप्रकाश जी ने पुनः उनका मार्कशीट एडमिट कार्ड लेकर 10 दिन में सुधार होने की आश्वासन देकर सभी छात्रों को समझा-बुझाकर उन्हें घर विदा किया तथा संगठन ना छोड़ने की बात जयप्रकाश झा ने करके सभी छात्रों का दिल जीत लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस मे सचिन कुमार.डीकसन कुमार. सचिन कुमार. विकास मेथिल आदि मौजूद थे। भवदीय जय प्रकाश झा विश्वविद्यालय पर्व प्रभारी मिथिला स्टूडेंट यूनियन