दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार को पंजाब में आयोजित किसान महारैली में पहुंचा और फरार भी हो गया। बठिंडा के गांव महराज में हुई रैली में बड़ी संख्या में पंजाब पुलिस मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद लक्खा सिधाना मंच से फरार होने में कामयाब हो गया। दिल्ली हिंसा के आरोपी सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित है महराज सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैतृक गांव है। कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर लक्खा सिधाना ने पंजाब के किसानों से अपील की थी कि वे किसान आंदोलन की बागडोर दोबारा अपने हाथ में लें। इसके अलावा उसने पंजाब के किसानों से 23 फरवरी को बठिंडा के गांव महराज में आयोजित रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही थी। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा 26 जनवरी को निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के कई इलाकों समेत लाल किला पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी लक्खा सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। लक्खा सिधाना को पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में आरोपी बनाया है। लक्खा 26 जनवरी की हिंसा के बाद से ही फरार है और सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर चुका है।। Keywords: Who is lakha sidhana, Kaun hai lakha sidhana, Kon hai lakha sidhana, Lakha sidhana Kaun hai Lakha sidhana Kon hai, Lakha sidhana faraar, Lakha sidhana news in hindi, who is lakkha sidhana, kaun hai lakkha sidhana, kon hai lakkha sidhana, lakkha sidhana kaun hai, lakkha sidhana kon hai, lakkha sidhana news in hindi, lakha sidhana biography, lakha sidhana news, lakha sidhana wife, lakha sidhana biography, Farmers protest news updates, lakha sidhana 26 january republic Day hinsa riots news, #farmersprotest #lakhasidhana #delhipolice