#DailyRashifal #TodayRashifal Read main point : संडे सितारे/ 8 राशियों के लिए खास है छुट्टी का दिन, वृद्धि नाम का शुभ योग बढ़ा सकता है फायदा रविवार को वृद्धि और चर नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनसे मेष, वृष, कन्या और तुला राशि वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खुद के और परिवार वालाें के लिए समय निकाल सकेंगे। इनके अलावा मिथुन, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों की मुलाकात बड़े लोगों से हो सकती है। नए और बड़े कामों की योजनाएं बन सकती हैं। वहीं कर्क,सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों को सितारों का साथ नहीं मिल पाएगा।