UP में चला योगी का 'बुलडोजर' ....| UP Election Result 2022 | Yogi Adityanath

UP में चला योगी का 'बुलडोजर' ....| UP Election Result 2022 | Yogi Adityanath

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों (Assembly Election Result 2022) की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है. पांच में से चार राज्यों में बीजेपी सत्ता (BJP) पर काबिज होने जा रही है. इसमें से यूपी की जीत बीजेपी (UP Election Result) के लिए कई मायनों में खास है. यूपी में 37 साल बाद कोई दल पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में दोबारा वापसी कर रहा है. तो योगी आदित्यनाथ संपूर्णानंद और नारायण तिवारी के बाद तीसरे ऐसा नेता है जो दोबारा सीएम बनने जा रहें हैं. यूपी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत का जश्न लखनऊ (Lucknow) से लेकर राजधानी पटना तक चल रहा है. लखनऊ और पटना में बीजेपी कार्यकर्ता बुलडोजर पर चढ़कर जीत का जश्न (BJP Victory Celebration) मना रहे हैं. इस दौरान ढोल-नगाड़ों पर डांस करते हुए मोदी और योगी के लिए नारे लगा रहे हैं. दरअसल, यूपी चुनाव में बुलडोजर (Bulldozer in UP Election) को लेकर खूब बयानबाजी हुई थी. सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सीएम योगी (Yogi Adityanath ) को बुलडोजर वाले बाबा कहा था तो जवाब में योगी अदित्यनाथ ने कहा था कि 10 मार्च के बाद फिर से बुलडोजर चलेगा. ऐसे में अब यूपी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत ने कार्यकर्ताओं के जश्न को बड़ा कर दिया है और वो पार्टी का झंडा लिए बुलडोजर पर चढ़कर उत्साह मना रहे हैं. #ElectionResults #YogiAdityanath