JAGRUK - पाली । श्री कूँपाजी महाराज गौशाला समिति झितडा की ओर से पाली में आयोजित की जा रही नानी बाई को मायरो कथा को लेकर आज एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया । क़ुबाजी गौशाला समिति की ओर से आयोजित की जा रही इस कथा का आयोजन रामनगर स्थित शिव वाटिका में किया जायेगा । कथा को लेकर सभास्थल को आकर्षक फूलों का रोशनी से सजाया गया है 7 दिन तक आयोजित होने वाली इस कथा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है आज पहले रोज भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें कथावाचक संत की मौजूदगी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सर पर कलश लेकर शोभायात्रा में भाग लिया ।कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शिव वाटिका आकर संपन्न हुई । WEBSITE http://jagruktimes.co.in FACEBOOK / jagruktime Contact us on Facebook for more details.