दिल्ली के मुंडका में शुक्रवार को एक इमारत में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं. इस हादसे में कई लोगों ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई. तीसरे फ्लोर पर मौजूद रहीं विमला नाम की महिला ने भी छलांग लगाकर अपनी जिंदगी बचाई. उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा था. अस्पताल से निकलने के बाद विमला ने आपबीती बताई. घायल विमला का कहना है कि बिल्डिंग में आने और जाने का एक ही गेट है. अगर कुछ रास्ते और होते तो और लोगों की जान बच सकती थी. विमला ने बताया कि हादसे के वक्त मीटिंग चल रही थी. जैसे ही आग लगी किसी को निकलने का मौका नहीं मिला, क्योंकि आग सबसे नीचे के फ्लोर में सबसे पहले लगी और बिल्डिंग से निकलने का मात्र एक ही रास्ता था.