बड़ी खबर:आजमगढ़ पहुंचे प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव का बड़ा बयान,इसी कारण नहीं हो पा रहा भतीजे से मिलन

बड़ी खबर:आजमगढ़ पहुंचे प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव का बड़ा बयान,इसी कारण नहीं हो पा रहा भतीजे से मिलन

#shivpalYadav#akhileshYdav#UP#Yogi#BJP# सामाजिक परिवर्तन यात्रा के साथ आजमगढ़ पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 12 अक्तूबर से मथुरा से निकली यह यात्रा अब तक 65 जिलों का दौरा कर चुकी है। आज अतरौलिया में जनसभा के बाद हम अंबेडकर नगर पहुंचेंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव आ गया है और भाजपा के लोग जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। भाजपा जाति धर्म की राजनीति कर रही है। जाति, धर्म और मजहब के नाम पर राजनीति कब तक चलेगी। वहीं राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जिले का नाम बदलकर आर्यमगढ़ कर देने के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि ऐसा करने पर जनता यह सरकार ही बदल देगी।