Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों ने कार बम विस्फोट को किया नाकाम, आतंकियों ने की थी Pulwama जैसी साजिश

Jammu Kashmir: सुरक्षाबलों ने कार बम विस्फोट को किया नाकाम, आतंकियों ने की थी Pulwama जैसी साजिश

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की कार बम विस्फोट की एक साजिश को नाकाम बना दिया है। पुलवामा जिले में आईईडी से लैश एक कार 4-5 दिनों से खतरा बनी घूम रही थी। सुरक्षाबलों ने उसका पता लगाकर उसमें फिट आईईडी को डिफ्यूज़ कर दिया। इसी के साथ पुलवामा जैसी साजिश को अंजाम देने के आतंकियों के मंसूबे पर पानी फिर गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के राजपोरा के आयनगुंड में एक सैंट्रो कार में लगाई गई आईईडी को नष्ट करने में सेना की 44 आरआर, सीआरपीएफ और पुलिस की टीम ने आज सुबह सफलता हासिल की। पिछले 4-5 दिनों से इस कार के प्रति खुफिया विभाग ने जानकारी दी थी कि आतंकी कार बम विस्फोट कर सुरक्षाबलों के काफिलों पर आत्मघाती हमला करना चाहते हैं। #Pulwama #JammuKashmir #IED Subscribe @    / lokmatnewshindi   Visit @ http://www.lokmatnews.in/ Follow @   / lokmatnewshindi   Follow @   / lokmatnewshindi   Follow @   / lokmatnewshindi