धार जिले में बाग पुलिस और क्राइम ब्रांच धार को बड़ी सफलता मिली है। बाग थाने के अंतर्गत 4 लूट और 9 बड़ी नकबजनी सहित कुल 13 वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 7 आरोपी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के आभूषण, 15 मोबाइल सहित कुल 4 लाख 50 हजार का माल जब्त किया है।