Delhi Mundka Fire: Police ने कंपनी के मालिकों को हिरासत में लिया | ABP News

Delhi Mundka Fire: Police ने कंपनी के मालिकों को हिरासत में लिया | ABP News

दिल्ली के मुंडका में मेट्रो स्टेशन के पास में एक इमारत में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक लगी जिसमें 27 लोगों की जलकर मौत हो गई और कई लोग घायल भी हैं. जिस इमारत में आग लगी वो एक 4 मंजिला है जिसका उपयोग व्यावसायिक रूप से कंपनियों को कार्यालय स्थान प्रदान करने के लिए किया जाता है.आग की घटना इमारत की पहली मंजिल में शाम 4 बजे से शुरू हुई जो एक सीसीटीवी कैमरों और राउटर निर्माण / असेंबलिंग कंपनी का कार्यालय है, जिसके बाद आग ने फैलते हुए पूरे इमारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया. आग की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. 7 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 27 लोगों के शव बरामद किए गए और कई लोग घायल हालात में अस्पताल पहुंचाए गए. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है.