मोटरसाइकिल से महिला गिर कर हुई गंभीर घायल, मझिआंव रेफरल से गढ़वा सदर रेफर

मोटरसाइकिल से महिला गिर कर हुई गंभीर घायल, मझिआंव रेफरल से गढ़वा सदर रेफर

मझिआंव- सतबहिनी मझिआंव मुख्य सड़क के बीच गरदाहा गांव के समीप डेवडी सोनपुरवा गांव निवासी सकेंदर राम की 35 वर्षीय पत्नी मालती देवी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज मझिआंव रेफरल अस्पताल में डॉ मनीष कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ मनीष कुमार सिंह के द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला मालती देवी अपने महिला समूह कैश पार्क कंपनी में किस्त की राशि जमा करने के लिए मझिआंव आ रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल से अचानक गिर गई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। मोटरसाइकिल घायल मालती देवी की पती सकेंदर राम चला रहा था। जब मालती देवी मोटरसाइकिल से गिरी तो सकेंदर को कोई पता नहीं चल सका।कुछ दुरी जाने के बाद सकेंदर को अभास हुआ तो पिछे मुड़ कर देखा तो पत्नी मोटरसाइकिल की सीट पर नहीं है। वहीं सकेंदर वापस देखा तो मालती सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी थी।