होठों की देखभाल और लिपस्टिक टिप्स Lips Beauty Care And Lipstick Tips In Hindi

होठों की देखभाल और लिपस्टिक टिप्स Lips Beauty Care And Lipstick Tips In Hindi

Lips Beauty Care And Lipstick Tips In Hindi – खूबसूरत गुलाबी होंठों की तुलना, अक्सर गुलाब की कोमल पंखुड़ियों से की जाती है | चेहरे का अहम हिस्सा, हमारे होंठ ही हैं | लेकिन सर्द मौसम में होंठ कुम्हला जाते हैं और फटने लगते हैं | इन होठों की देखभाल कैसे करें, जिससे वे कोमल और इनकी रंगत गुलाबी बनी रहे, आइए जानते हैं | 1. यदि होंठ फटते हों तो नाभि पर तेल या देसी घी की कुछ बूंदें रात को सोते समय लगाएं | 2. कसे हुए नारियल का दूध निकालकर होठों पर लगाएं | इससे होठों का गुलाबीपन और कोमलता कायम रहती है | 3. होठों की सुंदरता बढ़ाने में लिपस्टिक का भी योगदान होता है | लिपस्टिक का चुनाव अपनी त्वचा के रंग और समय को ध्यान में रखते हुए करें | सांवली (डार्क) त्वचा पर रेड, मैरून, गोरी पर चेरी व गेहुएं (व्हीटिश) पर रेड, चेरी के पेल शेड्स अच्छे लगते हैं | आजकल पीच और ब्रांज शेड्स काफी पसंद किया जा रहा है | यह किसी भी प्रकार की रंगत पर फबते हैं | 4. आजकल सैटिन फिनिश मॉयस्चराइजर लुक चलन में है इसलिए लिपस्टिक का चयन भी उसी अनुरूप करें | लिपस्टिक लगाने से पहले एक शेड डार्क लिप पेंसिल का इस्तेमाल जरुर करें | उसके बाद लिपस्टिक से होठों को भरें | 5. यदि होठों को पतला दिखाना चाहतीं हैं तो थोड़ा बाहर की तरफ आउटलाइन बनाएं | अब लिप ब्रश की सहायता से आउटलाइन के भीतर लिपस्टिक लगाएं | 6. होठों को चमकदार दिखाना चाहती हैं तो, लिपग्लास का प्रयोग करें | यह होठों को नर्म-मुलायम बनाने में सहायक होता है | 7. सर्दियों में लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर मॉयस्चराइजर का इस्तेमाल करें | मॉयस्चराइजर लिपस्टिक को चमक देने के साथ उसे वाल्यूम भी देता है | 8. पतले होठों पर लाइट या नेचुरल शेड्स का इस्तेमाल करें | लिपस्टिक लगाने के बाद उस पर शिमर ग्लास लगाना न भूलें | शिमर ग्लास आपको पार्टी लुक देता है | Plz like share & comment