ब्रेजा कार से 6 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

ब्रेजा कार से 6 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

ब्रेजा कार से 6 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार निम्बाहेड़ा की सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार से 6 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर अफीम तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआई वीरेन्द्र सिंह जाप्ता के साथ चित्तौडगढ-नीमच हाईवे रोड पर थाने के सामने नाकाबंदी की जा रहा थी। नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक कार आई जिसे रोका जाकर नियमानुसार तलाशी ली गई तो कार की डिक्की में प्लास्टिक की 4 थैली में अवैध अफीम मिली, जिसका वजन 6 किलोग्राम हुआ। अवैध अफीम व कार को जब्त कर मौके से आरोपी मध्यप्रदेश सुरजना थाना श्यामगढ जिला मंदसौर निवासी सुरजसिंह(22) पुत्र मदनसिंह सौधिया राजपुत, लालजी का खेडा थाना पगारिया जिला झालावाड (राज.) निवासी सुखपालसिंह (22) पुत्र गुमानसिंह राजपुत व भीमनी थाना पगारिया जिला झालावाड (राज.) निवासी महावीर सिंह (33) पुत्र कालुसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। इस दौरान कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, एएसआई सुन्दरपाल, कानि. दिनेश कुडी, रवि कुमार, दयाराम, सूर्यभान सिंह व सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। your Quaris दैनिक भास्कर आज की ताजा खबर दैनिक भास्कर मध्यप्रदेश दैनिक भास्कर सागर दैनिक भास्कर राजस्थान दैनिक भास्कर उदयपुर दैनिक भास्कर चितौड़गढ़ news 24 aaj tak #chittorgarh #bhilwara #kota #udaipur #today #mp #sagar #BJP #top10news