#मुजफ्फरपुर में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी को निशाना बनाया है। ताजा मामला #अहियापुर थाना क्षेत्र के भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी का है जहां से बेखौफ अपराधियों ने तकरीबन 10 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया है। कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि से लोग ऑफिस में बैठ कर काम कर रहे थे तभी 4-5 की संख्या में कुछ युवक आए, जबतक अन्य कर्मचारी संभाल पाते तब तक अपराधियों ने उन पर कट्टा तान दिया और लूट की घटना को अंजाम दिया। कर्मचारी ने बताया कि #अपराधियों ने विभिन्न जगहों के कलेक्शन के बाद रखे तकरीबन 10 लाख रुपए एवं 2 लैपटॉप को भी समेट लिया और बाइक पर बैठ मौके से फरार हो गए।। वहीं घटनास्थल पर #नगर_डीएसपी, #अहियापुर पुलिस भी पहुंची और छानबीन में जुट गई। आपको बता दे की माइक्रो फाइनेंस कंपनी में ना ही कोई गार्ड तैनात है और ना ही सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।