Bihar Politics: Mukesh Sahani and Jitan Ram Manjhi meet in closed rooms, what happened HAM | VIP #SahaniManjhiMeeting #NitishKumar #HAMVIP Bihar Politics: बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. लगातार सहयोगी दलों की तरफ से बयानबाजी हो रही है. पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और मंत्री मुकेश सहनी ने एनडीए के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. मुकेश सहनी ने मानसून सत्र के बीच एनडीए की बैठक का बहिष्कार किया. उन्होंने कहा कि हमारी जब बात नहीं सुनी जाती, तब बैठक में रहने का कोई मतलब नहीं है. जब हम एनडीए में हैं तो गठबंधन के हिसाब से चलना चाहिए. इतना ही नहीं, इसके फौरन बाद मुकेश सहनी पूर्व सीएम मांझी के घर पहुंच गए और करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में दोनों की मुलाकात हुई. अब सवाल उठ रहा है कि मुकेश सहनी और पूर्व सीएम मांझी की एनडीए से बगावती सुर के क्या मायने हैं? एनडीए से मनमुटाव के पीछे कोई राजनीतिक मंशा है? दोनों नेताओं की नाराजगी का एनडीए की सेहत पर क्या असर होगा? क्या दोनों नेताओं के सहारे कोई तीसरा अपनी सियासत चमकाने की कोशिश में है?