बोधगया स्थित होटल से 16 ऑनलाइन ठग गिरफ्तार #bihar_news #sushasan #Bodhgaya_news #online_shopping

बोधगया स्थित होटल से 16 ऑनलाइन ठग गिरफ्तार #bihar_news #sushasan #Bodhgaya_news #online_shopping

बोधगया में ऑनलाइन ठगी गिरोह के 16 सदस्य एक होटल में लगभग 2 किलोग्राम सोने का नकली सिक्का, 40 एटीएम कार्ड, दर्जनों बैंक पासबुक, लगभग 50 महंगे स्मार्टफोन, भारी मात्रा में सिम कार्ड, फर्जी स्टांप, 10 किलोग्राम बैनर पंपलेट, ढाई हजार स्क्रैचकार्ड, लैपटॉप, प्रिंटर, हजारों लिफाफा, गांजा, शराब, बीयर मोटरसाइकिल आदि के साथ शराब के नशे में पकड़े गए। पकड़े गए इन युवकों ने बताया कि जब कोई आम आदमी नापतोल, शॉपक्लूज, अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसे वेबसाइट से कुछ आर्डर करता है तो ये लोग किसी तरह ऑर्डर करने वाले व्यक्ति का नाम पता, मोबाइल नंबर, आर्डर किए गए सामान की विवरण आदि निकाल लेते हैं। कुछ समय बाद उस आदमी को एक लिफाफा भेजते हैं जिस पर उसका नाम- पता टाइप रहता है। लिफाफे के अंदर एक स्क्रैच कार्ड होता है, एक पंपलेट होता है। यहां से इनकी ठगी शुरू होती है। स्क्रैच कार्ड स्क्रैच करने पर प्रायः उसमें से काफी महंगे गिफ्ट या लॉटरी की बात निकल कर आती है। जिसे देखकर कोई भी व्यक्ति तुरंत पम्पलेट पर दिए गए नंबर पर संपर्क करता है। जिसके बाद यह लोग उसे आश्वासन देते हैं कि आपकी लॉटरी लगी है और फिर उससे 10000-20000 रुपए सामान के डिलीवरी के नाम पर ठग लेते हैं। समान नहीं मिलने पर कुछ ग्राहक सचेत हो जाते हैं और समझ जाते हैं कि वो ठगी का शिकार हो चुके हैं। कुछ नहीं समझते, या लालच में पड़े रहते हैं और फिर से इन्हें फोन करते हैं जिसके बाद यह उन्हें बताते हैं कि आपका सामान हो सकता है कस्टम वालों या फिर किसी और जगह फंस गया है उसे छुड़ाने के लिए कुछ और पैसे लगेंगे। यह उन्हें यहां तक विश्वास दिलाते हैं कि आपको पैसे देने की आवश्यकता नहीं यह हम अपनी तरफ से पैसे दे देंगे । लेकिन साथ में यह भी बताते हैं कि सामान रिलीज होने में लगभग 6 महीने का समय लगेगा और फिर उसे ये बताते हैं कि यदि आप स्वयं उसे पेमेंट कर दें तो सामान आपको कुछ ही दिनों में समान मिल जाएगा। कई लोग लॉटरी या गिफ्ट के लालच में फिर से इन्हें 20-25 हजार इन्हें डिलीवर कर देते हैं और दूसरी बार ठगी का शिकार हो जाते हैं। ये गिरोह ATM फ्रॉड गिरोह से अलग है। ये OTP या बैंक अधिकारी बन कर पिन पुछकर ठगी करने वाला गिरोह नहीं है। इनका अपराध करने का तरीका अलग है। पकड़े गए आधे लड़के बेंगलोर के हैं, कुछ नवादा के और बाकी गया के। सावधान रहें, सतर्क रहें। कभी भी लालच में न पड़ें। contact for news sudhansu 70919 42915