मेरठ पुलिस ने किया एक साथ 5 लूट का खुलासा, 4 गिरफ्तार, लूट के 10.92 लाख बरामद...

मेरठ पुलिस ने किया एक साथ 5 लूट का खुलासा, 4 गिरफ्तार, लूट के 10.92 लाख बरामद...

मेरठ पुलिस ने शनिवार को 5 लूट का खुलासा करते हुए चार लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गिरोह के सरगना सहित तीन लुटेरे अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट के 10 लाख 92 हजार रुपए और हथियार बरामद किए गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान चार शातिर लुटेरों नितिन, विनय, तुषार और नाजिम की गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि परीक्षितगढ़ कला में चीनी व्यापारी से पकड़े गए बदमाशों ने 14 लाख 29 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके साथ साथ पकड़े गए बदमाशों ने कंकरखेड़ा में शराब सेल्समैन से भी 8 लाख पचास हजार रुपए की लूट और परतापुर के साथ साथ मवाना में भी पकड़े गए गैंग ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस फरार गिरोह के सरगना पंकज सहित सोनू शर्मा और सरफराज की तलाश में दबिश डाल रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया की चीनी व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात को अंजाम उसके पड़ोस में रहने वाले सरफराज ने व्यापारी की पूरी रेकी कर अपने साथी सोनू शर्मा के साथ मिलकर दो महीने तक व्यापारी के आने जाने की पूरी जानकारी लेने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर चौदह लाख उनतीस हजार की लूट की वारदात को अंजाम दिया था वही पकड़े गए गिरोह के सदस्य नितिन गढ़ रोड पर शराब के ठेके पर सेल्समैन रह चुका है जिसकी मालूम था की सेल्समैन रुपए कहा और कब जमा करने जाते है इसी के चलते नितिन ने कंकरखेड़ा में शराब ठेके के सेल्समैन की रेकी करने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर करीब साढ़े आठ लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस फरार गिरोह के सरगना पंकज सहित सोनू शर्मा और सरफराज की तलाश कर रही है। like share and subscribe #khulasa #loot #ssp #police #policeaware #policeforce #meerut #citihulchul #citihulchulnews