ग्राम पाटन में एक किसान के घर पर आग लग गई जिससे उसके घर का सारा सामान जल गया इसी बीच वहां पर रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई जिसके कारण वहां पर रखा गैस सिलेंडर में आग लगने से फट गया जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम पाटन में दोपहर के समय नई आबादी स्थित रहने वाले किसान कैलाश लाल अपने परिवार के सहित खेत पर गए थे तभी उनके घर की छत पर बने कच्चे कमरे मैं शॉर्ट सर्किट से विद्युत तार चिपक गए और आग लग गई जिससे वहां पर रखी गैस सिलेंडर में भी आग लग गई सिलेंडर में आग लगने का कारण वह फट गया और 40 फीट ऊपर आसमान में आग का गोला उठा घर में धुआं उठते देख कर लोगों की भीड़ बहुत जुड़ गई ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया यह तो गनीमत रही कि जब यह हादसा हुआ तब घर में कोई मौजूद नहीं था वरना कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती थी सूचना मिलने पर आलोट से पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची फायर ब्रिगेड से आप पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।