आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर बुधवार की सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED)की छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम घर की तलाशी ले रही है। काफी देर से ईडी की टीम घर के अंदर मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाले के मामले में सांसद संजय सिंह के आवास पर यह छापेमारी जारी है। आपको बता दें कि आप सांसद संजय सिंह का शराब घोटाले में दाखिल चार्जशीट में नाम शामिल था। संजय सिंह के करीबियों से भी पूछताछ की जा चुकी है। इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के कई नेता जांच एजेंसियों के रडार पर आए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल मई में आप सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को अरेस्ट किया था। हालांकि अब कोर्ट से उन्हें बीमारी के चलते अंतरिम जमानत मिल गई। इसी साल फरवरी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति में घोटाले के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। शराब घोटाले में ही बाद में उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने अरेस्ट किया था। फिलहाल मनीष सिसोदिया जेल में बंद हैं। AAP सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर उनके पिता ने कहा कि विभाग अपना काम कर रहा है, हम उनका सहयोग करेंगे। आप सांसद संजय सिंह के आवास पर ED की छापेमारी पर AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ पीएम मोदी का डर है क्योंकि संजय सिंह लगातार उनके और अडानी के मुद्दे पर सवाल उठाते रहे हैं। मैं PM मोदी से कहना चाहती हूं कि हम सब अरविंद केजरीवाल के मजबूत सिपाही हैं हम डरने वाले नहीं हैं, चाहे वे ED-CBI या किसी को भी भेजें। sanjay singh ed raid,sanjay singh on ed,sanjay singh,sanjay singh ed,sanjay singh news,sanjay singh ed cbi,sanjay singh on modi,sanjay singh latest news,ed on sanjay singh,sanjay singh aap,aap mp sanjay singh,aap leader sanjay singh,ed raid on sanjay singh,sanjay singh aam aadmi party,sanjay singh notice to ed,sanjay singh press conference,sanjay singh on ed raids,sanjay singh ed news,ed raid on sanjay singh house,ed raids sanjay singh sanjay singh,ed raid on sanjay singh,raid on sanjay singh,aap mp sanjay singh,sanjay singh news,hindi news,aam aadmi party,sanjay singh latest news,sanjay singh aap,ed raid,ed cbi,ed cbi raid,latest news,latest news today,sanjay singh latest news today,sanjay singh latest news today live,aam aadmi party youtube channel,aam aadmi party news,aap rajya sabha mp sanjay singh,rajya sabha mp sanjay singh,rajya sabha sanjay singh,breaking news