रविवार को देवास जिले के नेमावर थाना अंतर्गत आने वाले गांव गुराड़िया के तीन किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड से पहले तीन खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी बढ़ती आपको बड़ी मुश्किल से किसानों ने काबू किया अन्यथा और भी खेत में खड़ी फसल जल राख हो सकती थी गुराडिया के किसान रेवाराम खाती के मुताबिक फसल जलने से किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है।