RJD के विधायक बैठे धरने पर ... आवास खाली कराने के मामले ने सूबे की सियासत में भूचाल ला दिया है। तेजस्वी के आवास के बाहर मौजूद आरजेडी विधायक एज्या यादव ने कहा कि भवन निर्माण विभाग और जिला प्रशासन को कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए था। प्रशासन कोर्ट के फैसले का इंतजार किए बिना आवास खाली कराने पहुंची है इससे न केवल संविधान के नियमों का उल्लंघन हो रहा है बल्कि इससे गलत संदेश भी जा रहा है। आवास विभाग ने जिला प्रशासन को तेजस्वी का आवास खाली कराने को लेकर नोटिस जारी किया था। तेजस्वी के आवास को खाली कराने को लेकर प्रशासन के टीम के पहुंचने की खबर जंगल में आग की तरह फैली। खबर के फैलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा होने लगी और आरजेडी के नेताओं का तेजस्वी के आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।