यूपी के आजमगढ़ में ताबड़तोड़ एनकाउंटर से बदमाशों में दहशत है। 06 घंटे के अंदर पुलिस ने अलग अलग जगह हुए हुए दो एनकाउंटर में इनामिया बदमाशों को धर दबोचा। आजमगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान हथनौरा कलां में एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 बदमाशों को रोकने की कोशिश की। जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।जबकि 02 बदमाश अंधरे का फायदा उठा कर भाग निकले। पकड़े गए बदमाश की पहचान विवेक सिंह निवासी गज़ौर थाना मेहनगर के रूप में हुई है। विवेक पर 25 हजार रुपए का इनाम था। पकड़ा गया बदमाश 22 जुलाई को सदरपुर बरौली ग्राहक सेवा केंद्र से लूटपाट करने की कोशिश व उसे गोली मारने की घटना में शामिल रहा है। वहीं एक अन्य एनकाउंटर में 25000 रुपए के इनामी बदमाश अकदश को गिरफ्तार किया। अकदश, थाना निजामबाद आजमगढ़ का रहने वाला है। थाना बिलरियागंज, थाना दीदारगंज और थाना रौनापार पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में बदमाश पकड़ा गया है। ................................................................................. #VidrohiANAND #Azamgarh #PolicAncounter #Aqdash,#UttraKhand #UttarPradesh #HindiNews #AajkiKhabre #BreakingNews #TodayNewsInHindi #LiveNews #LiveTV #VidrohiANANDNews ....................................................................................... Vidrohi ANAND is a 24 hours Hindi news web channel and daily hindi news paper. Vidrohi ANAND establishing its image as one of Uttar Pradesh's leading credible web news channel and daily hindi news paper. Vidrohi ANAND popular show revolves around:- News, Politics, Economy, interviews with eminent personalities, Viral videos and many more thing about Uttar Pradesh. ......................................................................................... Portal : https://www.vidrohianand.org/ Facebook: / vidrohianand. . Twitter: / vidrohianand instagram : https://www.com/VidrohiANAND