LNMU:- दिनांक 9 मई जन अधिकार छात्र परिषद ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ईकाई के द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय अध्यक्ष कुणाल पांडेय और संचालन उपाध्यक्ष विभुति झा के द्वारा किया गया वहीं आंदोलन को संबोधित करते हुए कुणाल पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने तानाशाही रवैये के कारण छात्रों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं स्नातक पार्ट वन के छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणाम में 9 महीने की देरी और पार्ट टु तथा स्नातकोत्तर प्रथम , द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों के रिजल्ट में भी देरी कर छात्रों के भविष्य को रसातल में पहुंचा दिया है वहीं स्नातक तृतीय खंड के छात्रों के मार्कशीट और परोविजनल CLC नहीं जारी किया जा रहा जिसके कारन बहुत से छात्र कंपटीशन एग्जाम नहीं दे पा रहे हैं तथा अन्य विश्वविद्यालयों में उनको नामांकन लेने में समस्या हो रही हैं । उसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने धरना स्थल पर कुलानुसाशक और परीक्षा नियंत्रक को भेजकर ये आश्वाशन दिया है कि 20 तक स्नातक द्वितीय खंड का परिणाम जारी कर दिया जाएगा,स्नातक प्रथम खंड का परिणाम भी जल्द ही जारी किया जाएगा,स्नातक तृतीय खंड का टीआर भी बहुत जल्द भेज दिया जाएगा और सभी समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा अगर 20 तक विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसे नही करते हैं तो उन्हें ये भी बोला गया है की 20 के बाद सभी छात्र/छात्रा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। मुरली मनोहर,सोरभ कुमार, बिट्टू कुमार, धर्मवीर कुमार,राजु रंजन, सरवन कुमार,विवेक कुमार व सैकड़ों छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।