हरदा के नर्सिंग होम में गलत ट्रीटमैंट करने पर 30 वर्षीय युवक की मौत

हरदा के नर्सिंग होम में गलत ट्रीटमैंट करने पर 30 वर्षीय युवक की मौत

हरदा में बीती रात निजी त्रिपाठी नर्सिंग होम में ईलाज कराने गए युवक की डॉ द्वारा गलत ट्रीटमैंट देने के कारण मौत हो गई। परिजनों द्वारा डॉ पर गलत ट्रीटमैंट व ओवर डोज देने के आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई प्रबल पवार ने बताया कि बीती रात को उसका छोटा भाई प्रवीण पिता बालाराम पवार उम्र 30 वर्ष निवासी गौर कॉलोनी माँ प्रभा पवार के साथ कमजोरी का ईलाज कराने त्रिपाठी नर्सिंग होम गए थे। जहां पर डॉक्टर राहुल त्रिपाठी द्वारा पहले तो छोटी वाटल लगाई गई, उसके बाद डाक्टर द्वारा बड़ी वाटल लगाई गई जिसमें करीबन 5 से 6 में इंजेक्शन डाले गए जिसके करीब 2 से 3 मिनट बाद उसे तकलीफ व घबराहट होने लगी जिसकी सूचना उन्होंने डॉक्टर को दी लेकिन डॉ अपने कैबिन से बाहर नहीं आए और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। वही जिला अस्पताल में डॉ द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया। हरदा से अब्दुल समद की रिपोर्ट