डीडवाना : रेलवे में सीधी भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से ठगी

डीडवाना : रेलवे में सीधी भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से ठगी

डीडवाना उपखंड के खुनखुना थाना पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं को झांसा देकर 10 लाख रुपए ठगी करने के मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक रेलवे का ही ट्रैक मेंटेनर है और वह युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर लंबे समय से झांसा दे रहा था। उसने डीआरएम की फर्जी सील, दस्तखत सहित कॉल लेटर बेरोजगार युवाओं को भेजकर उनका भरोसा जीता ओर 5 बेरोजगार युवाओं से 10 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस को जब बेरोजगार युवाओं ने इसकी जानकारी दी तो आरोपी पुलिस ने पुलिस को भी काफी समय तक छकाया लेकिन गत दिवस पुलिस ने उसकी लोकेशन के आधार पर मंडावरा गांव से आरोपी रामकरण को धर दबोचा। हालांकि पुलिस को देख कर आरोपी ने छलांग लगाकर घर से भागने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहा और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी रामकरण लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन था। इसलिए उसने ठगी का काम शुरू किया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह बड़ी गाड़ियों का शौकीन है और बड़ा घर बनाने व ऐशो आराम की जिंदगी जीने के लिए उसने बेरोजगार युवाओं को ठगने का काम किया है। अब पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ में जुटी हुई है। Reporter – Md. Shakir, Didwana, Rajasthan