ICC Cricket World Cup : धौनी को ICC का गिफ्ट, माही को बताया वो खिलाड़ी जिसने बदला क्रिकेट का चेहरा नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019 IND vs SL Mahendra Singh Dhoni Birthday: भारतीय टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्मदिन से पहले ही आईसीसी ने शानदार गिफ्ट दे दिया है। आईसीसी ने धोनी को भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने वाला बताते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया है। महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई यानी कल रविवार को अपना 38वां जन्मदिन सेलीब्रेट करेंगे। भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित आईसीसी ने एक वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उन्हें भारतीय क्रिकेट को बदलने वाला चेहरा बताया गया है। आईसीसी ने क्रिकेट को दिए योगदान के लिए महेंद्र सिंह धोनी को यह तोहफा दिया है। इसमें लिखा गया है कि धोनी ऐसा नाम है जिसने पूरी दुनिया के करोड़ों को इंस्पायर किया है। आईसीसी ने उन्हें निर्विवाद विरासत का मालिक बताया है। इसके अलावा आईसीसी ने लिखा है कि महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक नाम नहीं है। आईसीसी के इस वीडियो पोस्ट में धोनी के अलग अलग विनिंग मोमेंट और हिटिंग मोमेंट को दिखाया गया है। इसके अलावा कई खिलाड़ियों को धोनी की तारीफ करते दिखाया गया है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ऐसे इकलौते कप्तान हैं जिसने टीम इंडिया को दो दो वर्ल्ड कप खिताब दिलाए हैं। भारत ने वर्ल्ड कप का पहला खिताब 1983 में कपिल देव की कप्तानी में जीता था। इसके बाद धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 में दूसरी बार इस खिताब को हासिल किया था। इससे पहले धोनी टी 20 वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी और दुनिया के पहले कप्तान बने थे। 🔹 A name that changed the face of Indian cricket 🔹 A name inspiring millions across the globe 🔹 A name with an undeniable legacy MS Dhoni – not just a name! #CWC19 | #TeamIndia pic.twitter.com/cDbBk5ZHkN Plz Like Share Subscribe And Press the Bell Icon Button Thank You