Chamoli Cloudburst: चमोली के थराली में बादल फटने से मची तबाही; घरों में घुसा मलबा, दो लोग लापता

Chamoli Cloudburst: चमोली के थराली में बादल फटने से मची तबाही; घरों में घुसा मलबा, दो लोग लापता

Chamoli Cloudburst: चमोली के थराली में बादल फटने से मची तबाही; घरों में घुसा मलबा, दो लोग लापता उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली क्षेत्र में देर शाम से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जबकि राड़ीबगड़ और चेपडो जैसे इलाकों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात, 1-2 बजे के करीब थराली में बादल फट गया। टुनरी गधेरे में बादल फटने की घटना के बाद चेपडो और राड़ीबगड़ में कई वाहन मलबे में दब गए हैं। मलबा घरों तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को अपने घर छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। सगवाड़ा गांव से एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना है, जबकि 20 वर्षीय एक लड़की के मलबे में दबी हुई है। #ChamoliCloudburst #UttarakhandFlood #TharaliRainDisaster #Landslide #HeavyRainfall #RescueOperations #MissingPersons #ChamoliNews #DisasterAlert #EmergencyResponse