Join Media Halchal to get access to perks: / @mediahalchalnews Keep Watching Media Halchal News for Latest News Updates, Live News, Political News, Political Interviews and much more. #UP_POLITICAL_NEWS #VOTING_IN_UP #UP_ELECTION_2022 मतदान शुरू होते ही चौंकाने वाली आई खबर ! मतदान से पहले ही शुरू हो गया सियासी खेला ! सपा के पक्ष में वोटिंग देख मतदान रोकने का प्रयास ! सपा नेताओं ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर साधा निशाना ! देखिए क्या है मतदान से जुड़ा ये पूरा मामला ? उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान जारी है लेकिन मतदान के बीच जैसा पहले चरण में देखा गया ठीक वैसा ही हाल दूसरे चरण में भी देखने को मिल रहा है…मतदान के शुरू होते ही बीजेपी पर खेल करने का आरोप लग रहा है…सपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि तमाम जगहों से खबर मिल रही है कि मतदान को बीजेपी के लोग दवाब डालकर इसलिए रोक रहे हैं क्योंकि वोटिंग सपा गठबंधन के पक्ष में हो रही है…सपा नेताओं का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी भी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं…और बीजेपी को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है…समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से मामले पर चिंता जताई और कहा कि असमोली विधानसभा-32 में मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा है। जिला प्रशासन और चुनाव आयोग संज्ञान लेते हुए सुचारू रूप से मतदान कराना सुनिश्चित करें। @ECISVEEP @DmSambhal साथ ही समाजवादी पार्टी ने बदायूं जिले की शेखूपुर विधानसभा को लेकर भी ट्वीट किया और लिखा कि 116 शेखूपुर विधानसभा के ग्राम फतेहपुर में वोट डालने में मतदाताओं को दिक्कत हो रही है।संज्ञान ले कार्रवाई कर सुचारू एवं निष्पक्ष चुनाव मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग। सपा की तरफ से चिंता जाहिर करते हुए कहा कि बीजेपी के लोग हार को सामने देख बौखलाए से घूम रहे हैं…बीजेपी अपनी हार को पचा नहीं पा रही है इसलिए अब मतादातओं को रोका जा रहा है तो कई जगह पर मतदान को धीरे करवाने की कोशिश की जा रही है…सपा का कहना है कि जल्द से जल्द मामले पर चुनाव आयोग संज्ञान ले और कार्रवाई को सुनिश्चित करते हुए सुचारू रूप से मतदान करवाया जाए…ब्यूरो रिपोर्ट Kindly Like, share videos and Subscribe our Channel. For latest News update also visit our website : http://www.mediahalchal.in/